चित्रकूट, नवम्बर 3 -- Chitrakoot News: राजापुर, संवाददाता। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली में हाईवे किनारे अधूरे नाले में लगी लोहे की सरिया भाले की तरह नजर आ रही है। खुले नालों में करीब एक से दो फीट ऊपर को उठी सरियों से हादसों का खतरा बना है। रात के अंधेरे में अगर किसी से तनिक चूक हुई तो सरिया घुसने से जान भी जा सकती है। करीब चार साल से अधूरा पड़ा नाला निर्माण विभागीय लापरवाही को साफतौर पर प्रदर्शित कर रहा है। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को बोड़ीपोखरी के पास जोड़ने के लिए तुलसी नगरी से करीब चार साल पहले सड़क का चौड़ीकरण व निर्माण कराया गया था। उस दौरान कस्बे में सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण की शुरूआत हुई थी। लेकिन तुलसी स्मारक, खटवारा रोड, डाकघर के सामने, थाना रोड व इंडियन बैंक के सामने नालों का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। दुकानों के स...