चित्रकूट, अगस्त 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के बड़हर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस वाहन समेत चालक की तलाश कर रही है। भदेहदू निवासी 30 वर्षीय हरिश्चंद्र रविवार की शाम करीब छह बजे बाइक से सब्जी लेने बड़हर जा रहा था। वह बड़हर के समीप ही पहुंचा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे हरिश्चंद्र बाइक समेत गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस की मदद से आनन-फानन सीएचसी राजापुर पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे क...