चित्रकूट, अगस्त 13 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के खुटहा निवासी 28 वर्षीय सत्यजीत ने गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे अपने कमरे के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक काफी देर बाद जब कमरे में जाकर देखा तो सत्यजीत को फंदे पर लटका पाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के दो बच्चे है। चौकी प्रभारी शिवरामपुर शनि चतुर्वेदी का कहना है कि खुदकुशी का कारण अभी सामने नहीं आया है। परिजन भी कोई कारण नहीं बता पा रहे है। घटना की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...