चित्रकूट, अगस्त 7 -- Chitrakoot News: राजापुर। थाना क्षेत्र के रूपौली गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने युवक को घर में चारपाई पर अचेत अवस्था में पड़ा पाया। आनन-फानन परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। रूपौली निवासी 28 वर्षीय शिवसागर शुक्रवार को घर पर अकेला था। उसका भाई गांव में सब्जी खरीदने चला गया था। शिवसागर की पत्नी चिम्मी के अनुसार वह कुछ देर के लिए गांव में ही बने दूसरे पक्के वाले मकान में चली गई थीं। वापस लौटी तो पति शिवसागर कच्चे मकान में चारपाई पर अचेत हालत में पड़े मिले। उसने तत्काल खेत में काम कर रहे ससुर सुलाई व सास बेलपतिया को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित...