नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Children's Day speech in Hindi : भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को समर्पित है। 14 जनवरी को उनकी जयंती होती है, ऐसे में उनके सम्मान में यह दिन बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था। बच्चे भी उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' कहकर बुलाते थे। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके बेहतर पालन-पोषण, शिक्षा और विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। बच्चों के प्रति उनके इसी स्नेह और विचारों को सम्मान देने के लिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस के मौके पर देशभर के स्कूलों में कई तरह के सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर भाषण, नृत्य, खेलकूद, वाद-विवाद, क्विज...