नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Children's Day speech 2026 : आज 14 नवंबर को देश बाल दिवस और पंडित नेहरू की 137वीं जयंती मना रहा है। देश में हर साल आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले जननायक पंडित नेहरू की जयंती 14 नवंबर (14th November) का दिन बाल दिवस ( Children's Day ) के तौर पर मनाया जाता है। 14 नवंबर का दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को समर्पित किया गया है। दरअसल जवाहर लाल नेहरू को बच्चों के प्रति बेहद स्नेह था। वे अपने जन्मदिन पर बच्चों की मुस्कुराहट में खो जाना चाहते थे। उनके साथ समय बिताते हुए वह स्वयं बच्चे बन जाते थे। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। बच्चों के लिए बेशुमार प्यार व लगाव के चलते जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर हर वर्ष बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। चाचा नेहरू हमेशा कहते थे कि देश के स...