नई दिल्ली, जुलाई 9 -- Chhattisgarh School Academic Calendar: छत्तीसगढ़ के सरकारी और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) से संबद्ध प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा बदलाव होने जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा सुधार करने का फैसला लिया है। नए आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अब नया शैक्षणिक सत्र पारंपरिक तारीख 16 जून के बजाय 1 अप्रैल 2027 से शुरू कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है, जिसके बाद अब पूरा राज्य राष्ट्रीय शिक्षा बोर्डों (जैसे CBSE) के कैलेंडर के साथ कदमताल करता नजर आएगा।पढ़ाई के लिए मिलेगा ज्यादा समय, समय पर पूरा होगा सिलेबस स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव द्...