नई दिल्ली, मार्च 24 -- CG Board 12th Exam 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) की चल रही बोर्ड परीक्षाओं के बीच एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश में कक्षा 12वीं का हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि के बाद बोर्ड ने कड़ा फैसला लेते हुए इस परीक्षा को रद्द कर दिया है। पेपर लीक की इस घटना ने न केवल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि लाखों छात्रों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, अब इस विषय की परीक्षा का दोबारा आयोजन 10 अप्रैल को किया जाएगा।कैसे हुआ पेपर लीक? जानकारी के अनुसार, हिंदी विषय की परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर तेजी से वायरल होने लगा था। जब वायरल पेपर का मिलान वास्तविक प्रश...