नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- छठ महापर्व सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना का विशेष पर्व है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाए जाने वाले इस त्योहार में व्रती परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली के लिए कठिन उपवास रखते हैं। छठ पूजा को लेकर कई पौराणिक और लोक कथाएं प्रचलित हैं। इन्हीं में एक कथा महाभारत काल से जुड़ी है। मान्यता है कि जब पांडव जुए में अपना राजपाट हार गए थे और उन्हें वनवास जाना पड़ा था, तब द्रौपदी ने सूर्यदेव की आराधना करते हुए छठ का व्रत रखा था। कहते हैं कि इस व्रत के प्रभाव से पांडवों के जीवन के संकट दूर हुए और उन्हें फिर से अपना खोया हुआ राज्य प्राप्त हुआ। आइए पढ़ते हैं छठ पूजा से जुड़ी द्रौपदी की यह कथा।जब जुए में सब कुछ हार गए थे पांडव पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार कौरवों ने पांडवों को जुए के खेल के लि...