पटना, नवम्बर 14 -- पटना, प्रधान संवाददाता। छठ व्रत के महात्म्य को लेकर वैदिक ग्रंथों और पुराणों के अलावा लोक परंपराओं में कई कथाएं प्रचलित हैं। सदियों से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी के बीच कथाएं प्रसारित हो रही हैं। ज्योतिषाचार्य पीके युग बताते हैं कि छठ पूजा से जुड़ी कथाओं का उल्लेख ऋग्वेद, महाभारत, रामायण, और पुराणों में मिलता है। भगवान राम ने 14 वर्षों के वनवास से लौटकर सरयू तट पर भगवान सूर्य की उपासना का व्रत किया था। ब्रह्मवैवर्त पुराण के प्रकृति खंड में षष्ठी देवी (छठी मैया) की उत्पत्ति और महिमा वर्णन है। देवी भागवत पुराण के नवम स्कंध में प्रकृति के छठे अंश से प्रकट हुई माता षष्ठी (देवसेना) का उल्लेख मिलता है। वहीं, स्कंद पुराण में छठ व्रत के माध्यम से संतान प्राप्ति के महत्व का वर्णन है। छठ महापर्व का उल्लेख रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्...