नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- Chhath Puja Kharna: छठ पूजा में खरना का प्रसाद बाकी त्योहारों के पकवानों से थोड़ा अलग होता है। इस दिन घरों में गुड़ की खीर और रोटी बनाई जाती है। खीर में न तो चीनी डाली जाती है और न ही नमक का इस्तेमाल होता है। प्रसाद बनाने के लिए मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी का इस्तेमाल करने की भी परंपरा है। छठ करने वाले परिवारों में इस दिन की तैयारी सुबह से ही शुरू हो जाती है। शाम को पूजा के बाद व्रती सबसे पहले प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है।खरना के प्रसाद में नमक क्यों नहीं डालते? छठ पूजा में खानपान से जुड़े नियमों का खास ध्यान रखा जाता है। खरना का प्रसाद भी पूरी शुद्धता के साथ तैयार किया जाता है। इसमें नमक और चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल होता है। इसे सात्विक भोजन की परंपरा से जोड़कर द...