Chhath Puja: बिहार में 10 हजार से अधिक घाटों पर छठ व्रती देंगे अर्घ्य, 24 घंटे रहेगी बिजली; इमरजेंसी नंबर नोट करें
हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 10 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार के 10 हजार से अधिक नदी, तालाब-पोखर और नहरों के घाटों पर छठ महापर्व होगा। इस बाबत घाटों की साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा, पेयजल समेत तमाम जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। बिहार में छठ सिर्फ पर्व नहीं, बल्कि लोक आस्था और संस्कृति का सबसे बड़ा प्रतीक है। डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने वाला यह एकमात्र पर्व बिहार के जन-जन से जुड़ा है। लाखों श्रद्धालु इस दौरान देश-दुनिया से अपने गांव-घर लौटते हैं। इस कारण राज्य सरकार के लिए यह सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता का एक बड़ा अवसर भी है। छठ को लेकर सरकार के सभी संबंधित महकमे मुस्तैदी से तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद घाटों का दीपावली के पूर्व ही निरीक्षण किया है। जरूरी निर्देश भी दिए हैं। पटना सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.