नई दिल्ली, मार्च 20 -- 20 मार्च 2026 को चेटी चंड का पावन पर्व मनाया जा रहा है, जो सिंधी समाज के लिए सिंधी नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। इसे झूलेलाल जयंती के रूप में भी जाना जाता है। झूलेलाल भगवान को वरुण देव का अवतार माना जाता है, जो सिंधी समुदाय के संरक्षक देवता हैं। यह त्योहार सिंधी संस्कृति, एकता और आस्था का प्रतीक है, जो सिंध से विस्थापित होने के बाद भी सिंधी समाज की पहचान को जीवित रखता है। आज के दिन सिंधी परिवार उत्साह से झूलेलाल की पूजा करते हैं, शोभायात्रा निकालते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। आइए जानते हैं इस पर्व का महत्व, इतिहास और पूजा विधि।चेटी चंड 2026 की तिथि और समय चेटी चंड चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है। 2026 में यह पर्व 20 मार्च, दिन - शुक्रवार को पड़ रहा है। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 ब...