नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- इंडियन मार्केट में चीन के एक बड़े ऑटोमेकर्स की कारों की एंट्री होने वाली है। इस कंपनी का नाम Chery है। चीन की यह कंपनी भारत में अपनी एंट्री की तैयारी कर रही है। बीते कुछ दिनों में चेरी की कई कारों के पेटेंट सामने आ चुके हैं। अब चेरी के प्रीमियम ब्रैंड Exeed की ET8 REEV (रेंज एक्सटेंडर इलेक्ट्रिक व्हीकल) का भी भारत में पेटेंट हुआ है। यह जानकारी कारवाले ने दी है। यह कंपनी की भारत में पेटेंट हुई दूसरी रेंज एक्सटेंडर इलेक्ट्रिक व्हीकल हो सकती है। इससे पहले एक्सीड EX7 REEV का पेटेंट सामने आया था।बॉक्सी डिजाइन के साथ आएगी एक्सीड ET8 एक्सीड ET8 का डिजाइन काफी बॉक्सी और प्रीमियम है। यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक ET9 से मिलती-जुलती डिजाइन लैंग्वेज के साथ आती है। ET8 और ET9 को 22 दिसंबर 2025 को चीन में हुए एक्सीड ब्रैंड डे पर शोके...