चतरा, सितम्बर 14 -- Chatra News: 8 साल से फरार वारंटी को भेजा गया जेल 8 साल से फरार वारंटी को भेजा गया जेलहंटरगंज निज प्रतिनिधिहंटरगंज थाना पुलिस ने 8 साल से फरार एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त तरवागड़ा गांव के मनोज भुइयां है। मनोज भुईया कई आपराधिक मामलों में नामजद अभियुक्त है। इसके विरुद्ध न्यायालय ने वारंट जारी था। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने उसे उसके गांव से गिरफ्तार किया है। रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि फरार वारंटियों के गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान जारी है। यह भी पढ़ें- Chatra News: एनसीबी के वारंटी अभियुक्त को हंटरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...