चतरा, नवम्बर 14 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। झारखंड 15 नवंबर को अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। अलग राज्य बनने के बाद इन 26 वर्षों में चतरा जिले ने विकास के कई नए आयाम छुए हैं। रेलवे का सपना अब धरातल पर उतरने लगा है। बाईपास निर्माण की शुरुआत हुई है। स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल सुविधाओं का विस्तार हुआ है। शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में भी आधारभूत संरचनाएं विकसित हुई हैं। लेकिन विकास की इस यात्रा में कई ऐसे सवाल भी हैं, जिनका जवाब आज तक नहीं मिल पाया है। कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाएं आज भी अधूरी हैं, तो कुछ तैयार होने के बावजूद शुरू नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: झारखंड के 26 वर्ष में क्या पूरे हुए आंदोलन और आजसू के सपने : दिल बहादुरचतरा की प्रमुख उपलब्धियां पांच बड़ी उपलब्धियां, जिन्होंने बदली चतरा की तस्वीर पिछले 26 वर्...