Chatra News: हाईवा ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन गंभीर रूप से घायल
चतरा, अक्टूबर 7 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना क्षेत्र के डाड़ी बकचौमा गांव के समीप सोमवार की देर शाम रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ एक तेज रफ्तार कोयला लेने के लिए जा रहे हाइवा ने सड़क किनारे खड़ी प्याज लदी पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पलट गई। इस हादसे की चपेट में आने से अपने घर के पास खड़े मुकेश कुमार, उनकी पत्नी किरण देवी और ऐदला गांव निवासी नीरज कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद पिकअप पलटने से किरण देवी उसके नीचे दब गईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर दौड़े स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए भारी मशक्कत के बाद महिला को वाहन के नीचे से बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.