चतरा, अगस्त 10 -- Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि क्षेत्र की जनता के सब्र का बांध अब टूट चुका है। सर्वदलीय संघर्ष समिति के नेतृत्व में 'हाइवा चतरा छोड़ो' आंदोलन के पहले ही दिन सिमरिया की सड़कों पर जन-आक्रोश का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों को जागरूक करने और इस अभियान को गति देने के लिए शाम को एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जैसे ही सिमरिया की विभिन्न सड़कों पर मशालों की लौ जल उठी, वैसे ही हाइवा वाहनों के पहिये थम गए।जुलूस से पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से स्थानीय लोगों को भारी वाहनों के परिचालन के कारण सिर्फ मौत का डर और फेफड़ों की बीमारियां ही मिली हैं। यह भी पढ़ें- हजारीबाग से कोयला उत्खनन कर चतरा के रास्ते परिवहन के खिलाफ सिमरिया में चक्का जाम अंधाधुंध दौड़ते हाइवा के कारण य...