चतरा, जुलाई 10 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित सरकारी बस स्टैंड की बदहाल स्थिति यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जिले का यह एकमात्र प्रमुख बस स्टैंड होने के बावजूद यहां मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। बस स्टैंड परिसर में पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी जमा रहने से कीचड़ फैल गया है, जिससे यात्री, बुजूर्ग, बच्चे और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार यात्रियों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर बसों तक पहुंचना पड़ता है। बस स्टैंड में न तो स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था है और न ही सार्वजनिक शौचालय की सुविधा। सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों को होती है। शौचालय नहीं होने के कारण उन्हें खुले में जाने को मजबूर होना पड़ता है, जो उनकी गरिमा और सुरक्षा दोनों के लिए चिंता ...