Chatra News: हथियार के साथ लातेहार का टीएसपीसी नक्सली समर्थक चतरा में गिरफ्तार
चतरा, अक्टूबर 12 -- हथियार और गोलियों के साथ टीएसपीसी समर्थक गिरफ्तार Chatra News: चतरा संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग स्थित साईनाथ लाइन होटल के पास से पुलिस ने हथियार के साथ टीएसपीसी नक्सली संगठन के एक समर्थक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरपा गांव के भगिया बरवा टोला निवासी 40 वर्षीय मुकेश गंझू के रूप में हुई है। उसके पास से एक देशी कट्टा, 54 जिंदा गोलियां, छह मिसफायर गोलियां और दो खोखे बरामद किए गए हैं। आरोपी किसी बडी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में इलाके की रेकी कर रहा था। जिले के एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि 11 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि साई नाथ लाइन होटल के पास एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.