चतरा, नवम्बर 26 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर हंटरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हृदय रोग कैंसर सामान्य रोग सहित और कई रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हुए। शिविर में रांची के पारस हॉस्पिटल से पहुंचे चिकित्सकों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य जांच किया। शिविर में दो सौ से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया। रांची पारस हॉस्पिटल के चिकित्सकों के टीम ने मरीजों को जांच के बाद आवश्यक परामर्श व उपचार के बारे में जानकारी दिया। इस दौरान शिविर में लोगों में कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Chatra News: बिरहोर टोला जबड़ा में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर चिकित्सकों ने बताया कि समाज में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे है...