चतरा, जुलाई 16 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड में अनियमित विधुत आपूर्ति के विरुद्ध लोगो मे आक्रोश देखा जा रहा है। प्रखंड वासियो का दावा है कि पूरे राज्य में इस तरह की बदहाल विधुत आपूर्ति की जर्जर स्थिति कही नही है। अनियमित विधुत आपूर्ति का देन है सुविधाओ से लैश आलीशान मकान भी लालटेन और मोमबत्ती के भरोसे हो रहा है। जनप्रतिनिधियों में लाख आश्वासन और प्रयासों के बावजूद हंटरगंज में विजली व्यवस्था में सुधार नही हो पाना लोगो के समझ से परे बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग अपने मनमाने ढंग से बिजली आपूर्ति करती है। मन मुताबिक और रहमो करम के अनुसार विभिन्न फीडरों से विद्युत आपूर्ति की जाती है। जिससे प्रखंड में बिजली का रहना ना रहना एक बराबर है। 24 घंटे में पांच से सात घंटा विधुत आपूर्ति मुश्किल से मिलता है। पा...