चतरा, अगस्त 9 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। अनियमित विद्युत आपूर्ति, लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से त्रस्त हंटरगंज प्रखंड में उपभोक्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को डुमरी गांव स्थित पावर ग्रिड के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हंटरगंज क्षेत्र में चौबीस घंटे में मात्र पांच से छह घंटे ही बिजली दी जा रही है। वह भी लो वोल्टेज के साथ। बार-बार बिजली का आना-जाना जारी है। जिससे घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों का जीना दुश्वार हो गया है। यह भी पढ़ें- Banka News: 18 घंटे बिजली गुल, उमेश भरी गर्मी से बेहाल रहे लोग, उपभोक्ताओं में आक्रोश रात में...