चतरा, सितम्बर 22 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के नागर गांव से एक 13 वर्षीय बच्चा पिछले आठ दिनों लापता है। लापता बच्चा रविंद्र सिंह के 13 वर्षीय पुत्र पवन कुमार है। परिजनों के अनुसार पवन कुमार अपने घर से अहले सुबह चार बजे बिना कुछ बताये निकला था। गांव के आस पास अंतिम बार उसे 14 सितंबर के सुबह 4 बजे देखा गया था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बच्चे के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी को हंटरगंज थाना में आवेदन दिया है। पुलिस लापता बच्चे की खोजबीन में जुटी हुई है। परिजन लोगों से मदद की अपील करते हुए। बच्चे को कही भी देखे जाने पर संपर्क नंबर 7992397679, 9199830493 पर सूचना देने की अपी...