चतरा, जुलाई 7 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दूम्बी गांव स्थित ओम साईं पैट्रोल पंप के समीप मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में इसी थाना क्षेत्र के सिमरातरी गांव निवासी 38 वर्षीय सुमारी देवी और 48 वर्षीय कोमर मुंडा शामिल है। सुमारी देवी कोमर मुंडा की दूरकी पतोहु लगती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को पत्थलगड्डा साप्ताहिक बाजार से खाद्य सामग्री खरीदकर दोनों एक बाईक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। लौटने के क्रम में ओम साईं पैट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने जा रहे थे, इसी क्रम में मोटरसाइकल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते हीं पत्थलगड्डा पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगड्डा में भर्ती कराया, जहां...