चतरा, जुलाई 18 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज चतरा मुख्य मार्ग स्थित पानी टंकी के समीप गुरुवार की देर शाम घटे एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण घटा। घायल युवक पश्चिम बंगाल के आसनसोल के अरमान शेख का 24 वर्षीय पुत्र इमरान शेख है। ग्रामीणों के सहयोग से उसे हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पैर में गंभीर फ्रैक्चर रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घयल युवक हंटरगंज स्थित अपने ससुराल मदरसा गांव आया हुआ था। देर शाम घूमने के लिए हंटरगंज बाजार आ रहा था। इसी दौरान घटना घटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...