चतरा, अगस्त 31 -- Chatra News: मयूरहंड प्रतिनिधि सड़क किनारे बांधे गए मवेशियों के कारण राहगीर परेशान हैं। आवा जाही बाधित हो रही है। थाना क्षेत्र के धनगावा, मयूरहंड बाईपास रोड, सोकी, अमझर समेत दर्जनों ऐसे गांव है जहां वाहन तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण के मांग पर सड़क निर्माण सरकार द्वारा कराया जाता है। लेकिन इन सड़कों से यातायात को फायदा नहीं हो रहा है। अधिकांश सड़क को मवेशी बांधने में काम लिया जा रहा है। कई गांव ऐसे हैं जहां पर चार पहिया चालक गाड़ी से उतर कर मवेशी हटाते है तब गाड़ी को आगे बढ़ा पाते है। इसका नजारा पशुपालक मजे में देखते रहते है। सड़क किनारे मवेशियों के कारण कई बार दुर्घटना भी हुआ है। ग्रामीणों ने इस तरह का अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग प्रशासन से किया है। इस संबंध में बीडीओ सह सीओ मनीष कुमार ने बताया कि बहुत जगहों से ...