चतरा, अगस्त 13 -- Chatra News: मयूरहंड प्रतिनिधि स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर मयूरहंड कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक की गई। इसमें 15 अगस्त के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम के समय सारणी पर चर्चा किया गया। सरकारी संस्थानों में 15 अगस्त के अवसर पर ध्वजारोहण को लेकर बीडीओ मनीष कुमार ने बैठक में ध्वजारोहण के लिये समय सारिणी निर्धारित की गई। प्रखंड कार्यालय में 8:30 बजे, थाना कार्यालय में 8:45 बजे, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 9 बजे, पीएचसी अस्पताल में 9:15 बजे, शहीद शक्ति सिंह स्मारक में 9:25 बजे, सभी पंचायत सचिवालय में 9:30 बजे, शहीद प्रदीप महतो व अमुपम महतो स्मारक में 9:35 बजे, स्वामी विवेकानंद प्लस टू विद्यालय में 9:45 बजे व स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में 10 बजे होगा. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, कृषि, सिंचाई, बाल विका...