Chatra News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न विद्यालयों में हुआ देश भक्ति नृत्य
चतरा, अगस्त 18 -- Chatra News: पत्थलगड्डा प्रतिनिधि पल्स टू जनता उच्च विद्यालय पत्थलगड्डा, पल्स टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय नावाडीह, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पत्थलगड्डा,ग्लोरियस पब्लिक स्कूल पत्थलगड्डा एवं श्रीराम कृष्ण स्कूल तेतरिया, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल जगरनाथी, गुरुकुल पब्लिक स्कूल दूम्बी में देश भक्ति गानों पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं बच्चों ने भाषण भी दिया, जिसमें कई बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया एवं रंगारंग देशभक्ति गाने पर छोटे-छोटे बच्चियों एवं बच्चों के नृत्य को सराहा। इन कार्यक्रमों में एक से बढ़कर एक देश भक्ति गानों को पेश किया तथा इस मौके पर अतिथियों द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- ओलंपियाड- होलीफेथ अकादमी शरीफगंज कटिहार में हर्षोल्लास के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.