चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: सिमरिया, प्रतिनिधि। उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लेपो में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में 165 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक दीपक कुमार और शारीरिक शिक्षक अबोध राम ने बच्चों को अनुशासित पीटी परेड, ध्वज बांधना शिष्टाचार, स्काउट प्रार्थना, झंडा गीत के साथ-साथ जीवनोपयोगी कौशल जैसे विभिन्न प्रकार की गांठें बांधना, टेंट लगाना, स्टैंड बनाना, बिना बर्तनों के भोजन तैयार करना और प्राथमिक उपचार का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन प्रशिक्षण दासी पहाड़ी के मनोरम झरने के किनारे किया गया। यहां मुखिया बिनोद महतो उपस्थित हुए। यहाँ 14 टोलियों में बंटे बच्चों ने टेंट निर्माण और बिना बर्तन के भोजन प्रतियोगिता में अपनी प्रति...