चतरा, जुलाई 6 -- Chatra News: टंडवा निज प्रतिनिधि प्रखण्ड क्षेत्र के डहु पंचायत अंतर्गत टोला नवादा के ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौपकर सरकारी भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त कराने की मांग ग्रामीणों ने की है। सौपे मांग पत्र में कहा है कि नवादा के खाता संख्या 116 प्लेट नम्बर 1472, 1467, 1594 को मापी कराकर अवैध कब्जा से मुक्त की जाय। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त जमीन सार्वजनिक है जिसमें छठ तालाब सड़क, मंदिर, स्कूल आंगनबाडी पैक्स फुटबॉल मैदान है, ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि जमीन कब्जा मुक्त नही होता है तो भविष्य मे कोई भी घटना घट सकती है। ज्ञापन सौपने वालों में प्रदीप महतो मुकेश लाल कुशवाहा गौरी शंकर महतो रंजीत कुमार महतो दिगेश्वर कुमार समेत दर्जनों का नाम शामिल हैं। फोटो 05 जुलाई चतरा 9- सीओ को ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोग

हिंदी हिन्द...