चतरा, सितम्बर 28 -- Chatra News: सोना साफ करने के नाम पर कनबाली ले उड़े ठग सोना साफ करने के नाम पर कनबाली ले उड़े ठगसिमरिया प्रतिनिधिसिमरिया के गोवा गांव के रामप्रकाश सिंह उर्फ दुलार सिंह के घर दो ठगों ने उनकी पत्नी की कनबाली की ठगी कर ली। यह घटना रविवार की लगभग साढ़े ग्यारह बजे की है। दरअसल रविवार को दो ठग सिमरिया के गोवा गांव पहुंच कर जेवर की सफाई करने के नाम पर घर घर घूमने लगे। पहले वे प्रमोद सिंह के घर पहुंचे। पर श्री सिंह ने कह दिया कि उनके घर मे कोई जेवर नहीं है।फिर वे पड़ोस में दुलार सिंह के घर गए।वहां दोनों ने श्री सिंह की पत्नी को यह कहकर कनबाली खुलवाया कि वे कनबाली को चमका देंगे।इसी बीच कनबाली देने के समय दोनों ठगों ने चमचमाते नकली सोना(पीतल का धातु) हाथ मे थमा कर चलते बने।बाद में जब घर के महिलाओं की नजर कनबाली पर पड़ी तो वे ठगा महसू...