चतरा, अक्टूबर 27 -- Chatra News: मयूरहंड प्रतिनिधि। सोकी पैक्स में अध्यक्ष पद का चुनाव को लेकर मंगलवार को चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के अलावा कार्यकारणी सदस्य के लिए भी नामांकन किये गये। अध्यक्ष के लिए चार लोगों ने नामांकन किया है। इसमें मथुरा मेहता, सुधीर कुमार मेहता, सुबास कुमार मेहता और राजकुमार मेहता शामिल हैं। इसमें से राजकुमार मेहता का नामांकन रद्द हो गया है। बाकी तीन लोगों का नामांकन स्वीकृत हुआ है। निर्वाचन पदाधिकारी सह चतरा सदर प्रखंड बीसीओ श्यामसुंदर राम की मौजूदगी में नामांकन दाखिल हुआ। वहीं कार्यकारणी सदस्य के लिए 23 लोगों ने नामांकन कराया है। मालुम हो कि इस पैक्स के तहत 317 मतदाता है। इसके बाद नामांकन पर आपत्ति और आपत्तियों का निराकरण, नामांकन का प्रकाशन 29 अक्टूबर को, नामांकन की वापसी, चुनाव चिन्ह...