चतरा, अक्टूबर 6 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। सोकी स्थित पैक्स अध्यक्ष पद के लिये होने वाले चुनाव की कवायद को प्रसाशन ने शुरू कर दी गयी है। मंगलवार को कार्यालय परिसर में मतदाता सूची पर आपत्ति व निराकरण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। सूची का अंतिम प्रकाशन चतरा बीसीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी श्याम सुंदर राम ने किया। मतदाता सूची में 317 मतदाता सह पैक्स सदस्य हैं, जो पैक्स चुनाव में मतदान करेंगे। 27 एक्टूबर को नामांकन व 12 नवंबर को मतदान होगी। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाश के अवसर पर पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष राज कुमार मेहता, द्वारिका मेहता, ईश्वरी मेहता, मुरली मेहता, संतोष मेहता, सुधीर मेहता, रंजीत मेहता, सुबोध मेहता, पंकज मेहता, अनीश मेहता, मथुरा मेहता, श्रवण मेहता, राजेन्द्र मेहता समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्...