चतरा, अगस्त 10 -- Chatra News: चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को चतरा जिला युवा कांग्रेस की ओर से विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाध्यक्ष सुमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस मैदान में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद युवा कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया। वहीं बिरहोर समुदाय के बच्चों के बीच फल, बिस्कुट एवं टॉफी बांटकर उनके साथ खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने सेवा, सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- यूथ कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष ने कहा कि 9 अगस्त 1960 को भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की स...