Chatra News: सिमरिया में वाहन चेकिंग के दौरान 1.88 लाख जुर्माना
चतरा, जुलाई 4 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को सिमरिया में एसडीओ प्रदीप कुमार महतो और डीटीओ महेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में संयुक्त वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से कुल 1,88,600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों को रोककर ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, टैक्स और रॉन्ग पार्किंग जैसे दस्तावेजों की गहनता से जांच की। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों पर आर्थिक दंड लगाया गया। यह भी पढ़ें- Simdega News: परिवहन विभाग ने चलाया सघन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.