चतरा, जुलाई 14 -- Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया थाना क्षेत्र के देलहो में चार दिनों के भीतर दो युवकों की मौत से भड़के ग्रामीणों का आंदोलन अब भी जारी है। प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय वार्ता नहीं होने के कारण सोमवार को पांचवे दिन भी कोल वाहनों के पहिए पूरी तरह थमे रहे। सिमरिया की सभी प्रमुख सड़कों के एक छोर पर कोयला लदे ट्रकों की काफी लंबी कतारें लगी हुई हैं। वाहनों के इस तरह खड़े रहने से न सिर्फ आम राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि दूर-दराज से आए ट्रक चालकों के सामने भोजन और पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- Chatra News: देल्हो घाटी सड़क हादसा: एसडीओ के आश्वासन पर 60 घंटे बाद आंदोलन खत्म, बता दें कि 9 जुलाई को देलहो गांव के समीप एक सीआरपीएफ जवान की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने 9 जुलाई से ही एनएच-...