Chatra News: सिमरिया में चोरों का आतंक, एक ही रात तीन गांवों से तीन बैल चोरी
चतरा, अगस्त 29 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात तीन अलग-अलग गांवों को निशाना बनाकर तीन किसानों के बैल पार कर दिए। इस वारदात से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। पीड़ित किसानों ने सिमरिया थाना में शिकायत दर्ज कराकर बैलों की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सिरियाटांड़ जबड़ा गांव निवासी राजेश उरांव पिता नांदे उरांव का एक बैल चोरी हुआ। वहीं जबड़ा गांव के विनोद साव (पिता महादेव साव) के गोशाला से एक बैल चोर ले उड़े। जबकि नवादा गांव के महेश राम का एक बैल भी रात में गायब कर दिया गया। पीड़ित किसानों ने बताया कि वे रोज की तरह रात में अपने-अपने बैलों को गोशाला में बांधकर सोए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.