चतरा, सितम्बर 26 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया-बगरा रोड पर गोआ खुर्द स्थित एक गुमटी दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने त्वरित खुलासा किया है। पुलिस ने गश्ती के दौरान एक चोर को चोरी के सामान और पिकअप वाहन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

पुलिस कार्रवाई सिमरिया थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि 26 सितंबर 2026 की रात करीब 1-30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बन्हे गांव के पास एक गुमटी में कुछ अज्ञात चोर शटर तोड़कर चोरी कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम रवाना की गई। पुलिस टीम ने बन्हे-हर्षनाथपुर रोड पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध पिकअप वाहन (संख्या- जेएच 13ए 524...