चतरा, जुलाई 20 -- Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर सहयोग, संवाद और आपसी विश्वास स्थापित करने को लेकर एक विशेष पहल की गई है। नवपदस्थापित थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के निर्देश पर सोमवार दोपहर दो बजे थाना परिसर में एक पुलिस-पब्लिक बैठक का आयोजन किया गया है। बता दें कि पदभार ग्रहण करने के बाद से ही नए थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता लगातार क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और जन-समन्वय सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। कम समय में ही आम जनता के बीच विश्वास जगाने और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में उनकी इस पहल को एक शानदार कदम माना जा रहा है। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों से इस बैठक में ससमय उपस्थित होने की अपील की है। बैठ...