चतरा, अगस्त 24 -- Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि प्रखंड के बड़गांव निवासी स्व. शिवसागर उपाध्याय के निधन के बाद संकट में फंसे परिवार की मदद के लिए सर्व ब्राह्मण समाज टंडवा आगे आया है। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को बड़गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पत्नी एवं बच्चों को आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की। बता दें कि शिवसागर उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वे परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन के बाद पत्नी, चार छोटे बच्चों और वृद्ध मां के सामने भरण-पोषण और धार्मिक कर्मकांड को लेकर गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। इससे पूर्व रांची के एक अस्पताल में बकाया राशि के कारण शव रोके जाने का मामला भी सामने आया था, जिसके बाद जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से शव परिजनों को सौंपा जा सका था। यह भी पढ़ें- Chatra...