चतरा, अक्टूबर 1 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड की सभी पंचायतों में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर बीडीओ ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इस विशेष ग्राम सभा की अध्यक्षता संबंधित पंचायत के मुखिया करेंगे। बैठक में सभी ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक और पंचायत सहायक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रशासन ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे अपने गांव और पंचायत के विकास के लिए अधिक से अधिक संख्या में इस सभा का हिस्सा बनें। यह भी पढ़ें- Araria News: गांधी जयंती पर जिले के सभी स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभाओं में दी जाएगी वीबी-जीरामजी योजना क...