चतरा, जुलाई 30 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। सावन माह की शुरुआत के साथ ही जिले के प्रसिद्ध शिवालय सज धजकर तैयार है। खासकर लकलकवानाथ शिव मंदिर और कठौतिया शिव मंदिर में सावन के दौरान लाखों श्रद्धालु पहुंचते है। इन शिवालयों का रंग रोगन और साफ सफाई पूरी करली गयी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा आसपास के इलाकों से भी भक्त यहां पूजा करने पहुंचते हैं। सावन को लेकर जिले के प्रमुख शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। भीड़ को देखते हुए दर्शन और जलाभिषेक के लिए कतार की व्यवस्था किया गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सावन की पूजा को लेकर जिले के सभी शिवालय तैयार श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख...