चतरा, अक्टूबर 21 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति करनी के तत्वावधान में नवरात्र के अवसर पर काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी कृष्णा सिंह, मुखिया किरण देवी, अध्यक्ष जसवंत सिंह, शिक्षक रामजीवन, पूर्व मुखिया सीताराम दांगी समेत अन्य ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ सुशीला कुमारी राजराजेश्वरी ने सुंदर सा सरस्वती वंदना से सबका मन मोहा। वहीं कवि सतीश कुमार मिश्र ने भगवती की आराधना एवं भगवती के स्वरूपों पर कविताओं से श्रोताओं को परिचय कराया। कवि डॉ रविकांत शुभम् ने अपनी ओज स्वर में राष्ट्र वंदना, सनातन संस्कृति और भगवती दुर्गा पर कविताएं पढ़ श्रोताओं को अपनी ओर ध्यान आकृष्ट किया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में विसर्जन यात्रा के साथ न...