Chatra News: साप्ताहिक बाजार खैरा में शेड नहीं, बरसात में लोगों को हो रही भारी परेशानी
चतरा, अगस्त 31 -- Chatra News: पत्थलगड्डा प्रतिनिधि प्रखण्ड क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती मेराल पंचायत के खैरा गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में एक भी शेड नहीं होने से बरसात के दिनों में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को लगने वाले इस बाजार में आसपास के गांवों से सैकड़ों किसान, महिला और व्यापारी आते हैं, लेकिन बारिश शुरू होते ही पूरा बाजार कीचड़ और पानी में तब्दील हो जाता है, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों का हाल बेहाल हो जाता है। वहीं बाजार में सब्जी, खाद्य सामग्री, कपड़े और घरेलू सामान बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि बारिश में माल भीग जाता है और ग्राहक भी नहीं आ पाते हैं। इतना ही नही यहां पर 'छत के नाम पर एक भी टीन शेड नहीं है। हर हफ्ते नुकसान उठाना पड़ता है,' ये सारी बातें स्थानीय दुकानदार ने बताया। महिलाओं को सामान खरीदत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.