Chatra News: सांप-सीढ़ी के खेल से महिलाओं को सिखाए जेंडर और जलवायु परिवर्तन के सबक
चतरा, अगस्त 18 -- Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि प्रखंड में महिलाओं को पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल की गई। चाइल्ड इन नीड इंस्टिट्यूट (सीआइएनआई) ने 'जेंडर एंड क्लाइमेट चेंज' परियोजना के तहत सिनि, जेएसएलपीएस और 'असर' संस्था के सहयोग से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें ग्रामीण महिलाओं को 'साँप-सीढ़ी' के खेल के माध्यम से जेंडर असमानता और जलवायु परिवर्तन के गंभीर मुद्दों को बेहद सरल और रोचक तरीके से समझाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा खुला और सहज माहौल देना था, जहां वे अपने घर, आजीविका और समाज पर पड़ रहे पर्यावरण के प्रभावों पर खुलकर चर्चा कर सकें। सिनि संस्था की राखी कुमारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को साँप-सीढ़ी का खेल खिलाया। इस खेल के जरिए बताया गया कि कैसे जलवाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.