Chatra News: सलीमपुर मोड़ के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, तीन सवार बाल-बाल बचे
चतरा, जुलाई 10 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलिमपुर मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े महुआ के पेड़ से जा टकराई। टक्कर से महुआ के पेड़ की मोटी डाली उखड़ गई। कार में तीन लोग सवार थे, प्रतापपुर से हजारीबाग जा रहे थे। इस दुर्घटना में कार पर सवार तीनों को हल्की चोटे आई, गंभीर रूप से घायल नहीं हुए। जानकारी के अनुसार कार प्रतापपुर से हजारीबाग की ओर जा रही थी। इसी दौरान सलिमपुर मोड़ के पास चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित महुआ के पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज काफी तेज थी, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटनाग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.