चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। दीभा स्थित इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ नवकन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां दुर्गा की आरती और डांडिया नृत्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समारोह का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्या सुशीला कुमारी, वरीय आचार्य राजेश कुमार, अंजनी सिन्हा एवं राहुल शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिशु वाटिका की नन्हीं बालिकाओं द्वारा मां दुर्गा के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की मनमोहक प्रस्तुति रही। विद्यालय के भैया-बहनों एवं शिक्षिकाओं ने नौ देवियों का विधिवत ...