Chatra News: सरकारी आवास के लिए बालू जमा करने पर विवाद
चतरा, जुलाई 24 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। चतरा जिले के टंडवा में अबुआ और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों और प्रशासन के बीच बालू को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 13 टाना भगत परिवारों ने टंडवा के अंचलाधिकारी और पिपरवार पुलिस पर आरोप लगाते हुए जिले के डीसी से न्याय की गुहार लगाई है। टाना भगतों का कहना है कि उन्होंने बरसात में बालू की किल्लत को देखते हुए ग्राम-चौड़ा स्थित अपनी रैयती जमीन पर बालू इकट्ठा किया था। लेकिन 20 जुलाई को टंडवा सीओ गौरव कुमार और पिपरवार थाना प्रभारी ने वहां अचानक छापेमारी कर दी। टाना भगतों का तर्क है कि उनकी जमीन टंडवा थाना क्षेत्र में है, ऐसे में पिपरवार पुलिस की यह कार्रवाई पूरी तरह अवैध है। यह भी पढ़ें- Chatra News: दूसरों के खतियान पर बनाया प्रमाण पत्र की डीसी से जांच की मांग पीड़ितों का आरोप है कि सीओ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.