चतरा, अक्टूबर 26 -- Chatra News: सजना गांव में जागरूकता अभियान, 46 जरूरतमंद परिवारों को बांटी गई राशन किट सजना गांव में जागरूकता अभियान, 46 जरूरतमंद परिवारों को बांटी गई राशन किट चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

जागरूकता अभियान और राशन वितरण शांति कृतनिश्चय सेवा फाउंडेशन (एसकेएस), चतरा की ओर से रविवार को सजना गांव में महिला जागरूकता अभियान और राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और गांव के विकास में उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को बीमारियों से बचाव के लिए साबुन से सही तरीके से हाथ धोने का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, गांव की महिलाओं और पुरुषों को परिवार, समाज और गांव के विकास में उनकी भूमिका की जानकारी देते ह...